तूतनखामुन के दादा का बुत मिला
काहिरा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र के पुरातत्वविज्ञानियों ने अमेनहोतेप तृतीय का 3000 साल पुराना बुत खोज निकाला है। समझा जाता है कि अमेनहोतेप तृतीय प्रसिद्ध किशोर फेरोह तूतनखामुन के दादा थे।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार प्राचीन वस्तुओं से सम्बद्ध मिस्र की सर्वोच्च परिषद के महासचिव जाही हवास ने बताया, "यह खोज लाजवाब है..क्योंकि इसमें चेहरे के नाक-नक्श हैं।"
वैज्ञानिक कोम हितेन में अमेनहोतेप तृतीय के अंत्येष्टि से सम्बद्ध मंदिर में खुदाई कर रहे थे। तभी उन्हें लाल रंग के ग्रेनाइट से बना तूतनखामुन के दादा के बुत का ऊपरी हिस्सा मिला।
इसमें अमेनहोतेप तृतीय को देवता अमुन के साथ सिंहासन पर आसीन दर्शाया गया है। पुरातत्वविदों का मानना है कि पूरा बुत करीब तीन मीटर लंबा है।
अमेनहोतेप के इस अंतेष्टि मंदिर की खुदाई के दौरान पिछले कुछ वर्षो में लाल रंग के ग्रेनाइट के बहुत से टुकड़े में मिले हैं।
अमेनहोतेप तृतीय ने मिस्र पर 1390 और 1352 ईसापूर्व के बीच शासन किया था। तूतनखामुन की ममी पर किए गए डीएनए परीक्षणों से यह करीब-करीब तय है कि अमेनहोतेप का दादा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications