नक्सलियों ने फारवर्ड ब्लॉक के 3 समर्थकों की हत्या की
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने बताया कि यह घटना परडी गांव में रविवार देर रात हुई।
हसन ने बताया, "अयोध्या हिल्स से लगभग 40 नक्सलियों के एक समूह ने गांव में धावा बोलकर तीनों को उनके घरों से बाहर निकालकर हत्या कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।"
ग्रामीणों के मुताबिक नक्सलियों की संख्या लगभग 50 के करीब थी और उन्होंने रविवार रात 11.10 बजे गांव में हमला कर दिया। नक्सलियों ने दशरथ मांझी, लेरू मांझी और चोतो मांझी को उनके घरों से बाहर निकालकर हत्या कर दी।
फारवर्ड ब्लॉक के एक समर्थक ने कहा कि आतंकवाद निरोधी अभियान में फारवर्ड ब्लाक के शामिल होने और भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण नक्सली उनके समर्थकों को निशाना बना रहे हैं।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "सूचना मिली है कि नक्सली अयोध्या हिल्स में एकत्र हो रहे हैं और किसी हमले की योजना बना रहे हैं।"
जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक संयुक्त सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications