पाकिस्तान में नाटो के टैंकरों पर हमला, 6 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने अफगानिस्तान में तैनात उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर धावा बोलकर छह लोगों की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हमलावरों ने ईंधन की आपूर्ति करने वाले 28 टैंकरों को भी आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक हमलावरों ने रविवार देर रात इस्लामाबाद में एक औद्योगिक स्थल पर खड़े तेल के टैंकरों को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल भी हुए हैं।
इससे पहले हमलावरों ने गुरुवार को नाटों सैनिकों को तेल की आपूर्ति करने वाले 27 टैंकरों को आग के हवाले कर दिया था।
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने पिछले महीने खबर दी थी कि सितम्बर में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने पाकिस्तान में स्थित तालिबान के संदिग्ध ठिकानों पर कम से कम 21 ड्रोन हमले किए थे।
सीआईए द्वारा किए गए इन हमलों में कम से कम 123 लोग मारे गए थे जिनमें तालिबानी आतंकवादियों के साथ ही विदेशी लड़ाके भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications