ब्राजील में रॉसेफ ने बनाई बढ़त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा की पार्टी वर्कर्स पार्टी के प्रत्याशी हैं और उनके पहले से ही आगे निकलने की उम्मीद जताई जा रही थी। यद्यपि उन्हें अभी भी दूसरे चरण के मतदान का सामना करना पड़ सकता है।
ब्राजील के सर्वोच्च निर्वाचन न्यायाधीकरण (टीएसई) के अधिकारिक आंकड़े में कहा गया है कि अब तक 50 फीसदी मतों की गिनती हुई है। इनमें रॉसेफ को 44 फीसदी और उनके प्रतिद्वंद्वी जोसे सेरा को 35 फीसदी मत मिले हैं। जोसे दक्षिणपंथी 'पार्टी ऑफ ब्राजीलियन सोशल डेमोक्रेसी' (पीएसडीबी) के उम्मीदवार हैं।
इससे पहले हुए एक चुनाव सर्वेक्षण में रॉसेफ को 51 फीसदी मत और जोसे को 30 फीसदी मत हासिल होने का अनुमान लगाया गया थ। परंतु शुरुआती नतीजों से यह अनुमान गलत साबित होता दिख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications