बंदूकधारियों ने नाटो के 28 टैंकरों में आग लगाई
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक बंदूकधारियों द्वारा किए गए इस हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और सात लोग घायल हो गए। नाटो को तेल की आपूर्ति करने वाला मुख्य मार्ग पिछले तीन दिनों से बंद है। इस मार्ग को जल्द ही खोले जाने के प्रयास जारी हैं। नोटो द्वारा हेलीकॉप्टर से किए गए हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने आपूर्ति रोक दी थी।
वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत ने एक अमेरिकी सामचार चैनल के साथ बातचीत के दौरान बताया, "जहां तक मैं सोचता हूं आपूर्ति जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।" उन्होंने कहा कि इसमें एक सप्ताह से भी कम समय लगेगा।
अधिकारियों के मुताबिक अफगानिस्तान में तैनात नाटो के सैनिकों को किए जाने वाले रसद सामग्री की आपूर्ति का 70 फीसदी और तेल के टैंकरों की 40 फीसदी आपूर्ति पाकिस्तान से होकर ही की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications