सुपरचोर बंटी 'बिग बॉस-4' से बाहर
मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल 'कलर्स' के मशहूर कार्यक्रम 'बिग बास' के चौथे संस्करण में देविंदर सिंह उर्फ सुपरचोर बंटी नियमों का उल्लंघन करने की वजह से पहले ही दिन इस शो से बाहर हो गए।
रिएलिटी शो 'बिग बास-4' में शनिवार को 13 अन्य प्रतिभागियों के साथ शामिल होने वाले बंटी को रविवार को ही बाहर निकाल दिया गया।
कलर्स टेलीविजन के एक सूत्र ने बताया, "बंटी ने सारे नियम तोड़ दिए थे। वह बिग बास के घर में दिनभर सोता रहा जिसकी अनुमति नहीं दी गई है। उसने कैमरे को अपने मोजों से ढक दिया और बिग बास के बारे में काफी आपत्तिजनक बातों का प्रयोग किया इसलिए उससे बिग बास का घर छोड़ने के लिए कहा गया।"
सूत्रों के मुताबिक ने घर छोड़ने से पहले माइक्रोफोन के साथ भी छेड़छाड़ की थी। गौरतलब है कि बिग बास का यह शो रविवार रात को कलर्स चैनल पर दिखाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications