श्रीलंका में बिजली गिरने से 5 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आपदा प्रबंधन केंद्र के राष्ट्रीय सह-समन्वयक प्रदीप कोडीपिली ने कहा कि मोनेरगाला, गाम्पाहा, रतनपुरा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग मारे गए हैं।
श्रीलंका में शुक्रवार से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। कोडीपिली ने कहा कि बाडुला जिले में मुख्य राजमार्ग रविवार को हुए भूस्खलन की वजह से बारिश की वजह से बंद हो गया था। गॉल जिले में कई सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications