तुर्की की फैक्टरी में विस्फोट, 3 मरे
अंकारा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की की एक फैक्टरी में रविवार को विस्फोट हो जाने से कम से कम तीन लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हताया प्रांत के गुजेलबर्क शहर की एक फैक्टरी में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। विस्फोट की वजह के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications