विश्व भ्रमण पर नाव से निकलेंगे 81 वर्षीय राधाकृष्णन
अपनी नाव 'एल्डेमीर' से यात्रा शुरू करने के लिए तटीय शहर पहुंचे राधाकृष्णन अपने दस्तावेजों को तैयार कराने में लगे थे।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य राधाकृष्णन ने बताया, "प्रत्येक नाविक विश्व भ्रमण पर जाना चाहता है, लेकिन इसकी कोई सार्थकता नहीं होती। विश्व भ्रमण पर जाने के लिए सभी कहते हैं, लेकिन यात्रा बहुत कम लोग ही कर सकते हैं।"
राधाकृष्णन अपने चार सह यात्रियों के साथ पहले थाईलैंड के फुकेट जाएंगे, इसके बाद यहां से उनके अगले पड़ाव के बारे में निर्णय किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications