हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने आईएएनएस को बताया, "मंत्रालय ने नई दिल्ली से 300 किलोमीटर के वायु क्षेत्र में सूक्ष्म-हल्के हवाई जहाजों और हैंग ग्लाइडर्स के उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है।"
पैराग्लाइडर्स का कहना है कि यह प्रतिबंध अनुचित है, क्योंकि मंत्रालय द्वारा तय की गई वायु सीमा में बीर-बिलिंग क्षेत्र नहीं पड़ता है। पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों वाला यह क्षेत्र नई दिल्ली से करीब 380 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध एहतियाती उपाय के तौर लगाया गया है। यह प्रतिबंध 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
पैराग्लाइडिग पर लगे प्रतिबंध का असर यहां 27 से 30 अक्टूबर तक होने वाले हिमालयन ओपन पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप पर पड़ सकता है।
बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के पैराग्लाइडिग पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
उन्होंने बताया कि यहां भारत से 15, ब्रिटेन से 15 और रूस, जर्मनी, स्वीडन से 10 पैराग्लाइडर्स अभ्यास के लिए आ चुके हैं।
पहाड़ों के बीच और चाय बागानों से घिरा बीर-बिलिंग 2,290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे विश्व के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग के स्थानों में से एक माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications