पैसे की बर्बादी हैं स्फूर्तिदायक पेय
मैराथन के लिए प्रशिक्षण ले रहे लोगों के लिए स्फूर्तिदायक पेय कुछ हद तक कारगर हैं, क्योंकि इस दौरान उनमें अधिक कैलोरी (ऊर्जा) की खपत होती है।
'वर्जिन एक्टिव' के फिटनेस मैनेजर निक हडसन का कहना है कि दो घंटे से कम समय के लिए कसरत करने वाले लोगों के लिए स्फूर्तिदायक पेय का उपयोग करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें इससे कोई फायदा नहीं होता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने हडसन के हवाले से बताया कि लोगों में स्फूर्तिदायक पेय का प्रयोग आम हो गया है हालांकि यह मैराथन के लिए प्रशिक्षण ले रहे लोगों के लिए कुछ हद तक ठीक है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि वे लोग जो दो घंटे से अधिक कसरत करते हैं उनके लिए स्फूर्तिदायक पेय लेना ठीक है, लेकिन जो लोग हल्के-फुल्के व्यायाम करते हैं उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है।
उन्होंने हालांकि कहा कि स्फूर्तिदायक पेय शरीर में जल की कमी से बचने के लिए बहुत मददगार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications