गोदरेज सिक्युरिटी का 75 प्रतिशत बाजार साझेदारी का लक्ष्य
जीएसएस के व्यापार प्रमुख एवं उपाध्यक्ष दारा ई. बाइरामजी ने संवाददाताओं को बताया, "हमने अगले पांच वर्षो में 75 प्रतिशत बाजार साझेदारी और 1,000 करोड़ रुपये (2013-14) के कारोबार का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष के कारोबार का लक्ष्य 500 करोड़ रुपये है।"
गोदरेज एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की एक इकाई, जीएसएस ने शहर में डिफेंडर जेड प्लस आलमारियां लांच की।
यह कंपनी चोरी एवं आग प्रतिरोधी तिजोरियां, काफर्स, डेटा आलमारियां, सर्विलांस सिस्टम्स, ट्रैकिंग सिस्टम्स और मेटल डिटेक्टर के अलावा अन्य कई उत्पाद बनाती है।
बाइरामजी ने कहा कि जीएसएस 75 प्रतिशत से अधिक बाजार साझेदारी नहीं चाहेगी। इससे बाजार में कंपनी का एकाधिकार हो जाएगा और प्रतिस्पर्धा रुकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications