शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 31 अंक चढ़ा (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने काराबोर के दौरान 20,706.74 के ऊपरी और 20,437.36 के निचले स्तर को छुआ। इसके अलावा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 56.39 अंक बढ़कर 8213.67 पर और स्मॉलकैप 34.35 अंक चढ़कर 10,403.65 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.05 अंक बढ़कर 6159.45 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6222.10 के ऊपरी और 6144.70 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई के कुल 13 में से सात सेक्टरों में तेजी जबकि चार में गिरावट का रुख रहा। स्वास्थ्य सेवा (1.69 फीसदी), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु (1.47 फीसदी) और बैंकिंग सेक्टर (0.79 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। इसी तरह तेज उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (0.71 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर (0.37 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.51फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.38 फीसदी), एचडीएफसी (2.35 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.06 फीसदी) और आईसीआईसीआई (2.00 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इसी तरह आईटीसी (1.90 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.88 फीसदी), हीरो होंडा (1.85 फीसदी), भारती एयरटेल (1.57 फीसदी) और एल एंड टी (1.54 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1429 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1541 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+