नई मेट्रो लाइन पर अपेक्षा से कम यात्री
जवाहर लाल नेहर स्टेडियम को जोड़ने वाले मेट्रो लाइन से रविवार को नौ लाख लोगों ने यात्रा की।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, "स्टेडियम को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन पर नौ लाख लोगों ने यात्रा की। अगर सामान्य दिन होता तो मेट्रो से यात्रा करने वालों की तादाद 13 लाख तक पहुंच जाती।"
केंद्रीय सचिवालय-सरिता विहार गलियारा यात्रियों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से खुल गया था। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह और सुरक्षा कारणों के चलते ज्यादातर दुकानें और वाणिज्यक प्रतिष्ठान बंद रहे। लिहाजा यात्रियों की संख्या कम रही।
अधिकारी ने बताया, "खेल आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए नई मेट्रो लाइन के सार्वजनिक परिवहन का मुख्य जरिया होने के बावजूद ज्यादा यात्रियों ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। अगर बिना सुरक्षा प्रबंधों वाला सामान्य कामकाजी दिन या सप्ताहांत वाला दिन होता तो यात्रा करने वालों की संख्या 13 लाख तक पहुंच जाती।"
नेहरू स्टेडियम स्टेशन पर शाम को ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। यहां पूरे दिन में करीब 50 हजार यात्रियों ने ही इसका इस्तेमाल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications