ब्रिटिश शोधकर्ता रॉबर्ट को चिकित्सा का नोबेल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नोबेल असेम्बली ने कहा है कि एडवर्ड के शोध ने बांझपन का इलाज सम्भव बनाया है। दुनिया भर के 10 फीसदी से ज्यादा दंपति इसी से पीड़ित हैं।
नोबेल असेम्बली के अनुसार 1978 से करीब 40 लाख बच्चों का जन्म इसी पद्धति की बदौलत हुआ है। लुइस ब्राउन इस पद्धति से जन्म लेने वाला पहला बच्च था।
वर्ष 2010 के लिए घोषित होने वाले इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में सबसे पहले चिकित्सा का नोबेल घोषित किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसम्बर को होगा। डाइनामाइट के अविष्कारकर्ता अल्फ्रेड नोबेल के जन्म दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार बांटे जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications