चार्ल्स, कैमिला पंजाब के दौरे पर
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ करने के बाद राजकुमार चण्डीगढ़ उतरने के बाद पंजाब राजभवन पहुंचे।
चार्ल्स चण्डीगढ़ में स्थित पंजाब एनर्जी डेवेलपमेंट एजेंसी (पीईडीए) के दफ्तर जाएंगे। वह सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली उत्पादन और आतंरिक हिस्से में प्राकृतिक प्रकाश के लिए खास तरीके से बनाई गई इमारत को देखेंगे।
इमारत इस तरह से बनाई गई की हवा आर-पार आ जा सके। इसकी वजह से पंखों और एयर कंडीशन का इस्तेमाल कम करना पड़ता है।
इसके बाद राजकुमार फतेहगढ़ साहिब जिले में हंसली गांव के लिए रवाना होंगे, जहां वह सुखचैन सिंह गिल की जैविक खेती देखेंगे।
गिल ने कहा, "मैं राकुमार चार्ल्स के दौरे का स्वागत करता हूं। वह जैविक खेती देखना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए मेरे खेत का चयन किया। जिससे में बेहद रोमांचित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications