सेंसेक्स 31 अंक उछला (लीड-1)
मुम्बई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.69 अंक बढ़कर 20,475.73 पर और निफ्टी 16.05 अंक बढ़कर 6159.45 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने काराबोर के दौरान 20,706.74 के ऊपरी और 20,437.36 के निचले स्तर को छुआ। इसके अलावा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई।
मिडकैप 56.39 अंक बढ़कर 8213.67 पर और स्मॉलकैप 34.35 अंक चढ़कर 10,403.65 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications