सीहोर में सगे भाइयों के शव बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोलार नदी में सोमवार को दो शव मिले। उनकी शिनाख्त मिनोर निवासी अनिल और छगन लाल नाम के दो सगे भाइयों के रूप में की गई है।
रेहटी थाने के प्रभारी आर. एन. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं हैं, लेकिन गले में कपड़ा बंधे होने की वजह से हत्या की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications