वाम विरोधी ताकतें करा रहीं हत्याएं : फारवर्ड ब्लॉक
फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव देवब्रत बिस्वास ने रविवार को पुरुलिया जिले में नक्सलियों द्वारा फारवर्ड ब्लॉक के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग नक्सलियों और अन्य वाम विरोधी ताकतों के बीच हुए 'अपवित्र गठजोड़' को करार झटका देंगे।
बिस्वास ने आईएएनएस को बताया, "केवल तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, राज्य की सभी वाम विरोधी ताकतें वामपंथी नेताओं पर हमले कराने के लिए नक्सलियों का इस्तेमाल कर रही हैं। वे ऐसा करके लोगों को भयभीत करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि सभी वामपंथी कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों से पहले तटस्थ हो जाएं।"
रविवार देर रात करीब 40 से 50 सशस्त्र नक्सलियों ने पुरुलिया जिले के पार्डी गांव में फारवर्ड ब्लॉक के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
महासचिव ने बताया कि इस साल नक्सली हमलों में उनके सात कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वाम माोर्चा सरकार में दूसरा सबसे बड़ा दल होने के नाते उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। विश्वास ने बताया कि उनकी पार्टी हत्याओं के विरोध में पुरुलिया में बैठकों का आयोजन करेगी।
बिस्वास के अनुसार मारे गए कार्यकर्ता माझी समुदाय से थे। घटनास्थल से नक्सलियों के पर्चे मिले थे, जिसमें फारवर्ड ब्लॉक के नताओं को भ्रष्ट बताया गया था।
उल्लेखनीय है कि नक्सली राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications