रंगमंच पर दुर्घटनावश गोली चली, अभिनेता घायल
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक दुर्घटना के बाद स्टीफन सोनडिम के नाटक 'पैशन' का मंचन तुरंत रोक दिया गया।
डोनमार वेयरहाउस थियेटर में मंचित हो रहे इस नाटक में 35 वर्षीय डेविड बिरेल एक कर्नल की भूमिका निभा रहे थे। जब वह एक दृश्य में एक अन्य सिपाही को युद्ध के लिए चुनौती देते हैं लेकिन तभी गलती से उनकी बंदूक चल जाती है।
डोनमार के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को 'पैशन' के मंचन के दौरान दुर्घटनावश उनकी आंख जख्मी हो गई थी और इस समय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications