माकपा पोलितब्यूरो की बैठक में अयोध्या, बिहार पर चर्चा
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, "पोलितब्यूरो के सभी सदस्य बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि बैठक में अयोध्या और बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल और केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के ताजा हालात पर भी बातचीत होगी।
पोलितब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य एम.के. पंधे ने बैठक से पहले पत्रकारों को बताया कि केरल और पश्चिम बंगाल में पार्टी में अपनी स्थिति बेहतर बनायी है। इन दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications