छात्र की आत्महत्या के मामले में प्राचार्य, शिक्षक गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) दम्यंति सेन ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य सुनिर्मल चक्रवर्ती और तीन शिक्षकों गुनियन, पार्थो दत्ता और डेविड रेयान को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि प्रचार्य और तीन शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान किए जाने के बाद रोवनजीत नाम के छात्र ने गत 12 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। बाद में रोवनजीत के पिता अजय रोवला ने प्राचार्य और तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
अजय ने आईएएनएस को बताया, "मैं यह देखना चाहता हूं कि अब गिरफ्तारी के बाद क्या होने वाला है।"
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने प्राचार्य और उप प्राचार्य को बर्खास्त करने तथा तीन शिक्षकों की वेतन वृद्धि को रोके जाने की सिफारिश की है।
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि एक ऐसी समिति का गठन किया जाएगा जहां छात्रों के अभिभावक स्कूल और शिक्षकों को लेकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications