पटना में जद (यु) कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता गया जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल एक कार्यकर्ता ने कहा कि शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जद (यु) में शामिल विनोद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है, जिसका वे सभी लोग विरोध कर रहे हैं।
एक अन्य कार्यकर्ता का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंधेरे में रखकर यादव को प्रत्याशी बनवा दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोग किसी खास व्यक्ति को टिकट देने की मांग नहीं कर रहे हैं। अगर पार्टी इस सीट पर जद (यु) के किसी भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बना दे तो, वे उसे जीत दिला देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications