न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के गवर्नर-जनरल पर नस्लीय टिप्पणी

'ब्रेकफास्ट' शो के प्रस्तोता पॉल हेनरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "मैंने गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद के खिलाफ टिप्पणी के खिलाफ यदि कोई अपराध किया है तो उसके लिए में उनसे ईमानदारी से माफी मांगता हूं।"

टीवीएनजेड के इस शो में सोमवार सुबह हेनरी ने प्रधानमंत्री जॉन की से सवाल किया था कि आनंद न्यूजीलैंड के थे अथवा नहीं।

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक इस पर जॉन की ने जवाब दिया था कि वह न्यूजीलैंड के निवासी थे तब हेनरी ने कहा था कि अगली बार वह ऐसे व्यक्ति को चुनें जो न्यूजीलैंड का दिखे।

आनंद न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के पहले गवर्नर-जनरल हैं। अगस्त 2006 में इस पद पर नियुक्ति से पहले वह एक वकील, जज और ऑम्बुड्समैन के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके थे।

वह ऑकलैंड में पैदा हुए थे और उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ था। उनके माता-पिता का जन्म फिजी में हुआ था, जहां से वे न्यूजीलैंड आ गए थे जबकि उनके दादा-दादी भारत में जन्मे थे और वहां से फिजी आ गए थे।

हेनरी ने अपनी माफी में कहा, "मैं जानता हूं कि सर आनंद ने न्यूजीलैंड में अभूतपूर्व योगदान दिया है। मेरे बारे में अगर कोई कुछ जानता है तो उसे पता होगा कि मैं राजभक्त हूं और राजशाही का समर्थक हूं और हमारे समाज में गवर्नर-जनरल की यही भूमिका होती है।"

उन्होंने कहा, "यदि मेरी टिप्पणियों से निजी तौर सर आनंद को परेशानी हुई तो मैं ईमानदारी से माफी चाहता हूं।"

गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार से शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के शुभारंभ समारोह में सर आनंद एक सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+