हैदराबाद में पटाखे की दुकान में आग भड़की
पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने में पांच दमकल वाहन कई घंटे लगे रहे। माना जा रहा है कि यह दुर्घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई।
यह घटना महबूबगंज इलाके के एक व्यस्तम बाजार में हुई। पटाके की दुकान में आग लगने के चलते सिलसिलेवार विस्फोट हुए।
हर विस्फोट के साथ उठ रही आग की लपटों के चलते पूरे इलाके में धुआं छा गया था। अग्निशमन दल को विस्फोट की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह घटना दीपावली से पहले रिहायशी इलाके में पटाखे बेचने और रखने को लेकर प्रशासन की अनदेखी की वजह से हुई है। आगामी त्योहारों को देखते हुए 'भवानी फायरवर्क्स' के मालिक ने भारी मात्रा में पटाखे इकट्ठा कर रखे थे।
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के स्थनीय विधायक अहमद बिलाल ने इसके लिए प्रशासन को दोषी ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications