घाटी से कर्फ्यू हटा, जनजीवन सामान्य
श्रीनगर में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर और घाटी के अन्य कस्बों में सोमवार को कर्फ्यू नहंी लगाया जाएगा।"
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने लोगों से सोमवार को सामान्य कामकाज शुरू करने की अपील की।
शहर में सोमवार को दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षिण संस्थान, बैंक और डाकघर सामान्य तौर पर खुले और सार्वजनिक वाहनों की भी आवाजाही रही।
मुनीर अहमद नाम के एक ऑटोरिक्शा चालक ने कहा, "मां के गहने बेचकर मैंने यह आटोरिक्शा खरीदा था। अब में अपने भविष्य को लेकर काफी दुविधा में हूं। पिछले चार महीनों से मेरा आटोरिक्शा केवल चार दिन ही चल पाया है।"
गौरतलब है कि गत 11 जून से घाटी में जारी हिंसक घटनाओं में अब तक 109 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications