बिहार में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जड़ा थाने में ताला
दुर्गा दस्ता की अध्यक्ष नीलम कुमारी का आरोप है कि पिछले दिनों पुलिस ने दुर्गा दस्ता के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था, जिसके विरोध में महिलाएं धरना देने के कार्यक्रम के लिए एक आवेदन थाने में दिया था परंतु जब उसकी प्राप्ति रसीद महिलाओं ने मांगी तो थाना प्रभारी देव नारायण महतो ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इसी को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता शुक्रवार से ही थाने के समक्ष धरना पर बैठी हैं।
शुक्रवार से धरने पर बैठी महिलाएं शनिवार की शाम आक्रोशित हो गई और पुलिस के साथ इनकी झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार महिलाओं ने एक पुलिस जीप और दमकल के एक वाहन को जलाने का भी प्रयास किया और पुलिस पर रोड़ेबाजी की। पुलिस को इन्हें नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
इधर, नीलम कुमारी का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी का निलंबन आदेश नहीं निकाला जाता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक ललन मोहन प्रसाद ने बताया कि आंदोलनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बना हुआ है। महिलाएं अभी भी थाने के बाहर धरने पर बैठी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications