तेलंगाना आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू

हैदराबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने पृथक तेलंगाना राज्य के लिए पिछले वर्ष हुए आंदोलन में शामिल छात्रों एवं अन्य लोगों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश की गृह मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर मामलों की समीक्षा की जाएगी और कितने मुकदमे वापस लिए जाने हैं, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। इसके बाद सरकार मुकदमे वापस लिए जाने का आदेश जारी करेगी।

रेड्डी के मुताबिक पुलिस ने पिछले वर्ष नवम्बर से लेकर इस वर्ष अगस्त तक 5,374 लोगों के खिलाफ 1,171 मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मामलों को वापस लेने में कोई कठिनाई नहीं है, लेकिन पुलिस पर हमला, बसों को क्षतिग्रस्त करने और सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने तेलंगाना एवं समैक्यांध्रा (संयुक्त आंध्र) के आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए फैसले के एक दिन बाद शुरू की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के. रोसैया ने सबिता रेड्डी, पुलिस महानिदेशक के. अरविंद राव एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री के. जना रेड्डी के साथ बैठक की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने 9 दिसंबर को घोषणा की थी कि तेलंगाना आंदोलन के दौरान छात्रों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से अब तक ये मामले वापस नहीं लिए जा सके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+