साहित्य समारोह में नहीं पहुंच पाए 2 पाकिस्तानी लेखक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी लेखक अली सेठी और एच. एम. नक्वी की यात्रा को 29 सितम्बर को मंजूरी दी। आयोजकों ने इन लेखकों के भारत दौरे को हरी झंडी देने के लिए एक महीना पहले आग्रह किया था।
समारोह के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि गृह मंत्रालय के नियमानुसार पाकिस्तानी नागरिकों को भारत के केवल तीन शहरों दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में उतरने की अनुमति है।
पाकिस्तानी और 'द विश मेकर' किताब के लेखक शुक्रवार को वाघा सीमा पार नहीं कर पाए, जहां से अमृतसर होते हुए दिल्ली पहुंचकर वह शनिवार रात में तिरूवनंतपुर के लिए रवाना होने वाले थे।
लाहौर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क उठी। इसे लेकर वकीलों ने हड़तात कर दी और इसकी वजह से शुक्रवार दिन में तीन बजे वाघा सीमा को बंद कर दिया गया।
पत्रकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ता बिनू जॉन ने कहा, "सेठी सीमा पर दो बजे पहुंच चुके थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अगर गृह मंत्रालय ने पहले मंजूरी दे दी होती तो सेठी और नक्वी यहां होते।"
उन्होंने कहा, "वे केरल आना चाहते थे।" अली सेठी लहौर से छपने वाले अखबार 'फ्राइडे टाइम्स' के संपादक नजम सेठी के बेटे हैं।
9/11 आतंकी हमले पर आधारित 'होम ब्वॉय' उपान्यास के लेखक नक्वी भी भारत नहीं पहुंच पाए। वह इस समय अमेरिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications