मनमोहन, सोनिया ने 10 आदिवासियों को जारी किया 'आधार'
नंदूरबाग (महाराष्ट्र)। आखिरकार पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, कंपनी का आईडी कार्ड और ना जाने कितने-कितने पहचान पत्रों से निजात दिलाने वाला अनोखा मुक्तिदाता 'आधार' सामने आ ही गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने, महाराष्ट्र के नंदूरबाग जिले के टेंडल गांव में बुधवार को एक समारोह के दौरान विशिष्ट पहचानपत्र संख्या (यूआईडी) 10 नागरिकों को जारी कर परियोजना 'आधार' की शुरुआत की।
सोनिया ने कहा कि नागरिकों को यूआईडी मुहैया कराने की परियोजना 'आधार' एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसके लिए विशेष तौर पर सूचना प्रौद्यौगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 'इंफोसिस' के सह संस्थापक और भारतीय विशिष्ट पहचानपत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि नंदन नीलकेणी यूआईडी टीम के अध्यक्ष हैं। उनके अलावा देश के तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों के कई दिग्गज लोगों ने यूआईडी बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। नीलकेणी की टीम के प्रमुख सदस्य हैं - श्रीकांत नाधमुनि, प्रमोद वर्मा, आरएस शर्मा, श्रीमान वाडे और सलिल प्रभाकर। यूआईडी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को इतनी जल्दी वास्तविकता का रूप देने में इन लोगों की प्रमुख भूमिका है।













Click it and Unblock the Notifications