जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू के भदरवाह, डोडा, किश्तवार, रजौरी, पूंछ में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सेना को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।
इन जगहों पर हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 65:35 है, जिसे सांप्रदायिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अशोक गुप्ता ने बुधवार को बताया, "हमें यहां शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने के लिए तैनात किया गया है, इसके लिए हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों को ज्यादा निगरानी रखने के लिए कहा गया है।"
इसी बीच, किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications