अमित शाह की जमानत याचिका पर फैसला 8 अक्टूबर को
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जी.के.उपाध्याय ने शाह के वकील राम जेठमलानी की अंतिम बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया।
जेठमलानी ने कहा कि नईमुद्दीन और आजम खान नामक गवाहों द्वारा लगाए गए जोरजबरदस्ती के आरोपों को संज्ञान में लिया जाना चाहिए। ये दोनों गवाह पूर्व में सीबीआई को दिए अपने बयान से पलट गए हैं।
इस पर सीबीआई के वकील ने दोनों गवाहों के बयानों की वीडियो रिकार्डिग प्रस्तुत की, जिसमें दोनों ने कहा है कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डाला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications