भोपाल में धर्मगुरुओं ने की शांति की अपील
यहां स्थित गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी, शहर काजी फासिल कासमी, ज्ञानी दिलीप सिंह, फादर आनंद मटुंग, मुती-ए-शहर अब्दुल कलाम कासमी ने आम नागरिकों से भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और असामाजिक तत्वों के उकसावे में न आने के लिए कहा है।
धर्मगुरुओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए अनुरोध किया है। वहीं, प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी चौराहों, प्रमुख मार्गो, बस अडडों, रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित अनेक शहरों में निषेधाज्ञा लागू है।
इंदौर में 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार से भेजी गई त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की कंपनियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।
इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications