बैतूल में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, 3 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आमला विकासखंड के बामला गांव की जनजाति समुदाय की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली रुपल (परिवर्तित नाम) अपनी सहेली के साथ शौच के लिए माध्यमिक पाठशाला के पीछे गई हुई थी। तभी तीन युवकों ने रुपल को पकड़ लिया। उसकी सहेली किसी तरह वहां से भाग निकली।
आरोपियों ने खेत में ले जाकर रुपल के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना बीते 23 सितम्बर, गुरुवार की है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण रुपल ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
लेकिन रुपल ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसके बाद उसकी मां अपनी बेटी के साथ बोरदेही थाने पहुंच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोंपियों काशीनाथ, संतराम एवं गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
आदिम जाति कल्याण थाने के उपाधीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। तीनों अरोपियों को बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications