जद (यु) ने जारी की 54 उम्मीदवारों की सूची
जद (यु) के प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने पटना में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि इसमें सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्र को झंझारपुर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है तो बिहारीगंज से मंत्री रेणु कुमारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावे बोचहां से रमई राम और सरायगंज से विजय चौधरी को मैदान में उतारा गया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में जद (यु) भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के हिस्से 102 सीटें आई हैं वहीं जदयु के खाते में 141 सीटें आई हैं।
बिहार में छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना की तिथि 24 नवम्बर है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications