पाकिस्तान में भगदड़ से 50 घायल
पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी बाढ़ प्रभावितों में 'वतन कार्ड्स' बांटने वाली थी। सरकार के बाढ़ राहत प्रयासों को तहत कार्ड्स धारक परिवार को 20,000 रुपये नकद दिया जाना है।
अधिकारियों के अनुसार बुधवार को कुछ लोगों को कार्ड्स लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन कार्डस पाने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
कार्ड्स लेने आए बाढ़ प्रभावितों ने कार्ड्स के पंजीकरण और उसे जारी करने में अनियमितता का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कार्ड्स केवल राजनीतिक नेताओं से संबंध रखने वाले लोगों के लिए बनाए गए हैं, जबकि इसका लाभ पाने के असली हकदारों को इससे वंचित रखा गया है।
एक ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसे लेकर लोगों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सड़क चालू कराने के लिए पुलिस को लाठी बरसानी पड़ीं, जिससे वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications