भाजपा का जम्मू में गुरुवार को बंद का आह्वान

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार के आठ सूत्रीय पैकेज की घोषणा जम्मू क्षेत्र के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा, "जम्मू के लोगों की अनदेखी की गई है। ऐसा लगता है कि केंद्र और राज्य सरकार ने जम्मू को दिया गया अनुदान ले लिया है और उन्हें देशभक्ति की सजा दी जा रही है।"

मन्हास ने कहा, "हम ऐसे भेदभाव को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और गुरुवार को बंद रखकर इसका विरोध करेंगे।"

श्रीनगर में गुरुवार से ही विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। बंद के लिए भाजपा को शिव सेना सहित अन्य संगठनों से भी सर्मथन मिल रहा है।

राज्य को समस्याओं से उबरने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आठ सूत्रीय पैकेज की घोषणा की थी। इसके लेकर जम्मू क्षेत्र के लोग खफा हैं।

नेताओं का कहना है कि आठ सूत्रीय पैकेज में से सात कश्मीर केन्द्रित है और महज एक पैकेज जम्मू और लद्दाख क्षेत्र को मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+