राष्ट्रमंडल : पर्यटकों की 'दोस्त' बनेंगी पीसीआर गाड़ियां

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में तैनात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाड़ियां किसी आपात फोनकॉल पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों तक पहुंचने में सिर्फ एक मिनट का समय लेंगी और कई लिहाज से पर्यटकों की 'दोस्त' साबित होंगी।

इसके अलावा ये गाड़ियां हजारों की संख्या में जुटने वाले पर्यटकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए यातायात का साधन भी बनेंगी। दिल्ली में इस तरह की 630 गाड़ियां तैनात की गई हैं, जो पर्यटकों को प्रमुख पर्यटक स्थलों तक पहुंचाने का भी काम करेंगी।

इन गाड़ियों में चिकित्सा के अलावा एक टूर गाइड और पीने के पानी की व्यवस्था होगी। अगर पर्यटक प्यासा है तो इन गाड़ियों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा सकता है।

खेलों के लिए प्रमुख आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के करीब 25, खेल गांल के करीब आठ और अन्य आयोजन स्थलों के करीब दो-दो पीसीआर गाड़ियों की तैनाती की गई है।

दिल्ली पुलिस ने पर्यटकों को प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए भी 10 यात्री पीसीआर गाड़ियों का इंतजाम किया है। इन गाड़ियों में युवा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अंग्रेजी भी बोल सकते हैं।

मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस ने कुल 630 पीसीआर गाड़ियां खेलों के लिए तैनात कर रखी है। इनमें 168 ट्रेवेरा, 205 क्वॉलिस और 257 जिप्सी शामिल हैं। जब इन्हें कहीं जाने का संदेश नहीं मिले तो ये गाड़ियां शहर के प्रमुख स्थानों पर खड़ी रहती हैं।

तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के दौरान 7000 खिलाड़ियों और अधिकारियों के अलावा देश और दुनिया से हजारों की संख्या में पर्यटकों के नई दिल्ली पहुंचने के आसार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+