बीएचयू के 3 छात्रों की गंगा में डूबने से मौत (लीड-1)

पुलिस ने बताया कि बीएचयू में बी.टेक. (तृतीय वर्ष) के छात्र मयंक आहूजा, मिहिर झा झ्और तरुण कुमार मंगलवार देर रात अपने छात्रावास से निकलकर गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने से पहले उन्होंने शराब का सेवन किया था।

नगवा पुलिस थाने के प्रभारी टी.डी. सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मयंक दिल्ली का रहने वाला था जबिक मिहिर लखनऊ और तरुण पुणे का निवासी था। सभी छात्र बीएचयू के विश्वकर्मा छात्रावास में रहते थे।

सिंह के मुताबिक इन तीनों के साथ उनका एक दोस्त सक्षम भी था, जो इस घटना में बच गया। सक्षम लखनऊ का निवासी है। उसी ने लंका थाने में फोन के द्वारा अपने साथियों के डूबने की सूचना दी थी। पुलिस सक्षम से पूछताछ कर रही है।

सिंह ने कहा, "सक्षम से मिली जानकारी के मुताबिक चारों छात्र शाम को ही अपने छात्रावास से निकल गए थे। लंका बाजार घूमने के बाद चारों ने नगवा इलाके में स्थित संत रविदास पार्क के करीब शराब का सेवन किया और फिर गंगा में नहाने उतर गए। इसी दौरान तीनों छात्रों की डूबने से मौत हो गई।"

पुलिस ने मिहिर का शव खोज लिया है जबकि बाकी दो छात्रों के शवों की खोज के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। मिहिर के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। पुलिस को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इस दौरान बीएचयू के डीन ऑफ स्टुडेंट्स और प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

सिंह ने कहा, "मिहिर का शव बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी के दो शवों की खोज के लिए गोताखोरों की दो टीमें लगाई गई हैं। एक में 11 और दूसरे में सात गोताखोर शामिल हैं। इसके अलावा जल पुलिस के स्टीमर और पीएसी की 34वीं बटालियन के गोताखोर भी मोर्चे पर लगाए गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+