पाकिस्तान में अलकायदा सरगना मारा गया (लीड-1)
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आतंकवादी सरगना को एक व्यक्ति के साथ घुमते देखा है।
अलकायदा के क्षेत्रीय प्रमुख शेख अल-फतेह के पश्चिमोत्तर सीमावर्ती इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने का यह दावा किया गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा, "उत्तरी वजीरिस्तान में कुछ दिन पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा कमांडर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।"
अधिकारियों ने बताया, "जानकारी मिली है कि डोगा मचा मदखेल इलाके में शनिवार को अपने तीन सहयोगियों के साथ शेख अल रजीक उर्फ शेख अल फतेह अल मिसरी मारा गया था।"
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मिसरी को अपने एक अन्य साथी के साथ घुमते हुए देखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications