'प्लेबुक' लांच करने के बाद ब्लैकबेरी का शेयर लुढ़का

आरआईएम का शेयर बाद में कुछ संभला और 2.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.40 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

कम्पनी ने सोमवार को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपना नया टैबलेट कम्प्यूटर बाजार में उतारा था।

अगस्त में कम्पनी ने अपना नया फोन टार्च 9800 बाजार में उतारा था। इसके बाद कम्पनी ने तिमाही नतीजों में मुनाफे के उम्मीद से बेहतर आंकड़े प्रस्तुत किए थे लेकिन इस सब के बावजूद आरआईएम के शेयर में गिरावट थम नहीं रही है।

इस साल कम्पनी का शेयर 20 प्रतिशत गिर चुका है। जून 2008 में कम्पनी का शेयर अपने उच्च स्तर 150 डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।

उत्तर अमेरिका में कम्पनी के उत्पादों को एप्पल और गूगल के उत्पादों से चुनौती मिलने के कारण आरआईएम ने यहां अपनी प्रमुख स्थिति गवां दी है। इसके बाद कम्पनी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए टार्च 9800 और प्लेबुक बाजार में उतारे हैं।

ब्लैकबेरी का नया टैबलेट कम्प्यूटर अगले साल की शुरुआत में उत्तर अमेरिका के बाजार में उपलब्ध हो पाएगा। इस समय तक एप्पल के आईपैड को बाजार में आए एक साल बीत चुका होगा। माना जा रहा है कि प्लेबुक आरआईएम का भाग्य नहीं बदल पाएगा क्योंकि डेल, सिस्को और सैमसंग जैसी कम्पनियां भी टैबलेट कम्प्यूटर के बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+