राजस्थान सरकार स्वाइन फ्लू की दवा आधी कीमत पर बेचेगी
जयपुर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार सभी सरकारी दुकानों पर इस बीमारी की दवा टैमीफ्लू बाजार की मौजूदा दर के मुकाबले लोगों को आधी कीमत पर मुहैया कराएगी। बाजार में उपलब्ध दवा प्रति डोज 550 से 600 रूपए में मिल रही है।
स्वाइन फ्लू की दवा महंगी होने के कारण राज्य सरकार ने इसे आधी कीमत में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो कंपनियों से रियायती दर के प्रस्ताव मिले हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एड्स निदेशक की ओर से जारी आदेशों में जिला स्तरीय अस्पतालों में एमआरएस के माध्यम से संचालित लाइफ लाइन फल्यूड स्टोर को संबंधित फर्म की ओर से दिए गए ऑफर रेट पर वैक्सीन खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के मुताबिक अब एमआरएस की दुकानों पर यह दवा 'नो प्रॉफिट नो लॉस' के आधार पर बेचे जाएंगे। इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications