ब्राजील में भ्रष्टाचार के दोषी सांसद को कठोर सजा
ब्राजीलिया, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की संघीय सर्वोच्च न्यायालय ने सांसद जोसे फ्यूसकाल्डी सेसिलियो को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सेसेलियो पर सांसद कोष को खर्च करने और कर अदायगी में अनियमितता बरतने का आरोप था। अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी पाया।
भ्रष्टाचार की अपनी करतूत की वजह से सेसिलियो का न सिर्फ सात साल जेल में बिताने होंगे बल्कि अब उनकी सदस्यता भी खत्म हो जाएगी। अदालत ने उनके आठ वर्षो तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। उन्हें 7,000 डॉलर का हर्जाना भी देना होगा।
सेसिलियो का ताल्लुक ब्राजीलियन लेबर पार्टी से है। वह गोइयास प्रांत से निर्वाचित हुए थे। ब्राजील के बीते 25 साल के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार किसी सांसद को भ्रष्टाचार के मामले में इतनी कठोर सजा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications