उत्तर और दक्षिण कोरिया करेंगे सैन्य वार्ता
सियोल, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया बीते दो साल में पहली बार द्विपक्षीय सैन्य वार्ता करने पर सहमत हो गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बान जारी कर बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच सैन्य मसलों पर बातचीत उत्तर कोरिया के पानमुनजोम गांव में गुरुवार को होगी। यह गांव दोनों देशों की सीमा के निकट है।
दक्षिण कोरिया ने 30 सितम्बर की तारीख का प्रस्ताव रखा था जिसे उत्तर कोरियाई सरकार ने मान लिया। उत्तर कोरिया ने पहले 15 सितम्बर को बातचीत करने का प्रस्ताव रखा था।
उत्तर कोरिया का कहना है कि वह सीमा पर दक्षिण कोरियाई सेना की गतिविधियों और समुद्री सीमा विवाद पर बातचीत करना चाहता है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया ने समुद्री सीमा विवाद के साथ उसके एक युद्धपोत के डूबने की घटना पर भी वार्ता पर जोर दिया है। दक्षिण कोरिया पोत डूबने के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications