मेक्सिको में भूस्खलन, सैकड़ों के मरने की आशंका
मेक्सिको सिटी, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के दक्षिणी ओक्सका प्रांत में मंगलवार को हुई भूस्खलन की एक घटना में लगभग 300 मकान मलबों के ढेर में तब्दील हो गए। इस घटना में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की यह घटना स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह चार बजे सांता मारिया लाहुइतोल्तेपेक इलाके में हुई। इस घटना के समय लोग सो रहे थे।
प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद ओक्सका प्रांत के गवर्नर उलिसेज रुइज ने बताया कि भूस्खलन में 500 से 600 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सात शव बरामद किए जा चुके हैं।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्रभावित इलाके इलाके में 1,000 से अधिक लोग रहते थे। 100 परिवारों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर बचाव और राहत दलों को भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि बहुत कम लोग जीवित बचे हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications