राजद-लोजपा के लिए बड़ी चुनौती हैं 8 जिले

पटना, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा का चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनाव में दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजद के सामने जहां राज्य के 38 जिलों में से 12 में खाता खोलने की चुनौती है तो लोजपा को भी 27 जिलों में अपना एक भी विधायक न होने का मलाल है।

राजद और लोजपा यह चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। राज्य के कुल 243 सीटों में से तालमेल के तहत लोजपा जहां 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी वहीं राजद 168 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। जानकार भी मानते हैं कि राजद सभी विरोधी दलों के निशाने पर रहेगी। इस कारण राजद का थिंक टैंक भी चुनाव के पूर्व से ही सधी चालें चल रहा है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी खुले तौर पर मान लिया है कि राजद अब बदल चुका है। सवर्ण मतदाताओं को भी अपने साथ जोड़ने के लिए राजद ने कई सवर्ण नेताओं को अपने दल में मिलाया है।

इस चुनाव में दोनों दलों में कई जिलों में खाता खोलना मुख्य चुनौती होगी। राज्य के अररिया, सुपौल, रोहतास, नालन्दा, मधेपुरा, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, अरवल तथा नवादा ऐसे जिले हैं जहां राजद का कोई प्रतिनिधि नहीं है। इसी तरह लोजपा के लिए 27 ऐसे जिले हैं जहां खाता खोलना एक चुनौती है। राज्य में आठ जिले जमुई, शेखपुरा, नालंदा, सुपौल, रोहतास, सहरसा, मधेपुरा और नवादा ऐसे हैं जहां दोनों दल के भी एक विधायक नहीं हैं।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में लोजपा 178 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा था जिसमें से 29 प्रत्याशी विधानसभा में पहुंच पाए थे। इस चुनाव में राजद 215 सीटों पर भाग्य आजमाई थी जिसमें 75 सीटों पर ही उसके उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया था।

इसके बाद एक बार फिर नवम्बर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव परिणाम से उत्साहित लोजपा ने 202 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए परंत उसके 10 प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके। राजद नवम्बर में हुए विधानसभा चुनाव में 54 सीटें ही जीत सकी। अगस्त, 2009 में 18 सीटों पर हुए उपचुनाव में 12 सीटों यह गठबंधन जीतकर हिट हो गया।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इलियास हुसैन का कहना है कि उनकी पार्टी विकास के मुद्दे के साथ तथा नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि राजद का बदला हुआ चेहरा लोगों के सामने है और लोग इस चुनाव में राजद-लोजपा के साथ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+