मैसेज भेजने पर प्रतिबंध के बावजूद दुर्घटनाओं में कमी नहीं
हाइवे लॉस डाटा इंस्टिट्यूट (एचएलडीआई) द्वारा कराए गए ताजा शोध में पता चला है कि अमेरिका में गाड़ी चलाने के दौरान मैसेज भेजने पर प्रतिबंध के बावजूद देश के तीन-चार राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं में कोई खास कमी नहीं आई है।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने एचएलडीआई के अध्यक्ष एड्रियन लुंड के हवाले से बताया, "प्रतिबंध के बाद दुर्घटनाओं में कमी नहीं आई है बल्कि अध्ययन में हमने पाया है कि कुछ राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।"
उन्होंने बताया, "ऐसी रिपोर्ट है कि कुछ गाड़ी चालक मैसेज भेजने पर प्रतिबंध के बावजूद गाड़ी चलाने के दौरान मैसेज भेजना जारी रखे हुए हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद नहीं की जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications