अगरतला हवाई अड्डे पर विमान सेवा बाधित
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एआईआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर आईएएनएस को बताया, "तकनीकी समस्या के कारण अग्निशमन विमाग के एक वाहन के हवाई पट्टी पर ही खड़े रहने की वजह से बुधवार सुबह कोलकात से आ रहा जेट एयरवेज का एक विमान यहां उतर नहीं सका। उसे लौटना पड़ा।"
बाद में जेट एयरवेज के अधिकारियों ने विमान की उड़ान को रद्द कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य की वजह से इंडिगो और इंडियन एयरलाइंस के एक-एक विमान यहां देरी से उतरे। इंडिगो के विमान में मुख्यमंत्री मानिक सरकार सवार थे, जो दिल्ली से आ रहे थे।
अधिकारी ने बताया, "अगरतला-कोलकाता-गुवाहाटी-नई दिल्ली की विमान सेवा सामान्य हो चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications