प्रधानमंत्री चुनाव के नौवें दौर के पूर्व अदालत पहुंचे नेपाली वकील
सर्वोच्च न्यायालय, चार वकीलों और कानून के एक छात्र की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने वाला है। याचिका में प्रधानमंत्री पद के लिए जारी अंतहीन चुनावी प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है।
वकीलों में चंद्रकांत ज्ञावाली, राजकुमार धकाल, शिवराम तिमिलसिन्हा और बिमल ज्ञावाली के साथ ही कानून के छात्र राजेंद्र महारंजन ने संयुक्त रूप से सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है और उस बेकार की चुनावी प्रक्रिया को रोकने की मांग की है, जिससे दो प्रत्याशी पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं।
याचियों का तर्क है कि जो चुनावी प्रक्रिया सांसदों को मतदान में हिस्सा न लेने की अनुमति देती हो वह संविधान के विरुद्ध है। वह भी उस संविधान के जो सांसदों के बहुमत से किसी सरकार गठन की बात करता हो।
अदालत के संयुक्त रजिस्ट्रार ने आईएएनएस को बताया कि याचिका मंगलवार को दायर की गई थी और यदि समय मिला तो बुधवार को इस पर सुनवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications