कलमाडी को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 20 अक्टूबर को
वकील अजय अग्रवाल ने तैयारियों के दौरान सामने आई कथित भ्रष्टाचार की खबरों के बाद कलमाडी को पदमुक्त करने के लिए न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी। अग्रवाल ने तैयारियों को लेकर आयोजन समिति को मिली राशि के खर्चो की जांच एक स्वतंत्र इकाई से कराने की भी मांग की है। इसमें एक लाख रुपये से अधिक के खर्चे शामिल हैं।
अग्रवाल ने अपनी याचिका में तैयारियों में अनियमितता बरतने के लिए कलमाडी के अलावा कैबिनेट सचिव, खेल मंत्रालय के सचिव और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भी दोषी बताया है।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायाधीश मनमोहन ने इसकी अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications